Congress प्रवक्ता के बयान पर बाल्मीकि समाज का विरोध, माफी नहीं मांगने पर आंदोलन की चेतावनी

Congress प्रवक्ता के बयान पर बाल्मीकि समाज का विरोध, माफी नहीं मांगने पर आंदोलन की चेतावनी

धनबाद: कांग्रेस प्रवक्ता दीपक झा के एक कथित विवादित बयान को लेकर बाल्मीकि समाज में नाराजगी बढ़ गई है। विश्व बाल्मीकि समाज, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विशाल वाल्मीकि ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे भगवान बाल्मीकि का अपमान बताया और सार्वजनिक माफी की मांग की है।

भगवान बाल्मीकि पर टिप्पणी को लेकर जताया कड़ा विरोध

विशाल वाल्मीकि ने कहा कि भगवान बाल्मीकि समाज के लिए आदिकवि, पूजनीय संत और प्रेरणास्रोत हैं। उनका आरोप है कि कांग्रेस प्रवक्ता दीपक झा ने भगवान बाल्मीकि के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी कर समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जानी चाहिए।

माफी नहीं मांगी तो आंदोलन और FIR की चेतावनी

विश्व बाल्मीकि समाज ने चेतावनी दी है कि यदि दीपक झा जल्द माफी नहीं मांगते हैं, तो संगठन राज्यभर में आंदोलन करेगा। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस पर भी लगाए गंभीर आरोप

विशाल वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेताओं का रवैया दलित समाज के प्रति सम्मानजनक नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान बाल्मीकि के संबंध में की गई कथित टिप्पणी समाज की आस्था पर चोट है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

इस मामले में समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस प्रवक्ता दीपक झा या कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि उनकी ओर से कोई बयान जारी किया जाता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *