CJP ने 26 जुलाई को देशभर में कैंडल मार्च का किया आह्वान, शाम 6 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील

CJP ने 26 जुलाई को देशभर में कैंडल मार्च का किया आह्वान, शाम 6 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार, 26 जुलाई 2026 को देशभर में कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की है। पार्टी के अनुसार यह मार्च शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

CJP ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस शांतिपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। पार्टी ने लोगों से अपने-अपने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर शाम 6 बजे एकत्र होने का अनुरोध किया है।

पार्टी का कहना है कि यह कैंडल मार्च उन लोगों के प्रति एकजुटता और समर्थन जताने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो कथित पुलिस कार्रवाई और बल प्रयोग से प्रभावित हुए हैं।

CJP ने सभी प्रतिभागियों से कानून का पालन करने, शांति बनाए रखने और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने की अपील की है। पार्टी ने कहा कि देशभर के विभिन्न शहरों और राज्यों में लोग कैंडल मार्च में शामिल होकर अपना समर्थन दर्ज करा सकते हैं।

जारी अपील में कहा गया है कि सभी प्रतिभागी पहले शामिल होकर आयोजन को व्यवस्थित करें. छात्र संगठनों और अन्य समूहों से स्थानीय स्तर पर जरूरी अनुमति और व्यवस्थाओं के लिए कोऑर्डिनेट करने को कहा गया है.

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों से छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़ने और प्रभावित लोगों के प्रति समर्थन व्यक्त करने का आग्रह किया गया है. इसके बाद सभी लोग मोमबत्तियां जलाकर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे.

पार्टी ने कहा है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा. आयोजन से जुड़ी विस्तृत प्रक्रिया, आवश्यक सामग्री और ज्ञापन प्रारूप पार्टी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं. CJP ने लोगों से कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भागीदारी दर्ज कराने की अपील की है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *