CJP नेताओं ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

CJP नेताओं ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसकी जानकारी खुद सौरभ दास ने दी।

मुलाकात के बाद सौरभ दास ने कहा कि जेपी नड्डा ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगों पर उचित स्तर पर बातचीत की जाएगी।

सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आशुतोष रांका और मैं दोपहर 12 बजे से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर हैं। हमने अपनी मांगें उनके सामने रख दी हैं। हमारी प्रमुख मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें या उन्हें उनके पद से हटाया जाए।”

CJP का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी चैन से नहीं बैठेंगे

उन्होंने आगे बताया, ”केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हमें भरोसा दिलाया है कि वे इस मामले पर सही स्तर पर बातचीत करेंगे. हालांकि, अभी तक कोई पक्का वादा नहीं किया गया है. जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी चैन से नहीं बैठेंगे.”

कॉकरोच जनता पार्टी ने की सरकार से तीन मांगें

  • सोनम वांगचुक को उनके आंदोलन पर बिना रोक लगाए रिहा किया जाय
  • धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए या इस्तीफा हो
  • NEET पेपर लीक 2026 के वो अभ्यर्थी जिन्होंने आत्महत्या की उनके परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा मिले

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *