चाईबासा में 260 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी और मोबाइल भी किया जब्त

चाईबासा में 260 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने नकदी और मोबाइल भी किया जब्त

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले की सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 260 ग्राम गांजा, गांजा भरे सिगरेट, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि एसोसिएशन ग्राउंड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, सदर अंचलाधिकारी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

भागने की कोशिश के दौरान आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुरेश कुमार यादव (47 वर्ष) के रूप में हुई। वह चाईबासा के गवाला पट्टी का निवासी है और वर्तमान में पुलहातु स्थित किराये के मकान में रह रहा था।

260 ग्राम गांजा, गांजा भरे सिगरेट और नकदी बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 70 पुड़िया गांजा (करीब 260 ग्राम), 5 गांजा भरे सिगरेट (गोगो), 6,500 रुपये नकद और एक रेडमी मोबाइल फोन बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ के संबंध में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 67/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टूटी, अंचलाधिकारी उपेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी हीरालाल महतो, केशव कुमार मेहता, धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, डायल-112 या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9508243546 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *