CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख

CAT 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026, शाम 5 बजे है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

कौन कर सकता है आवेदन?

CAT 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।

  • जनरल, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% अंक या समान ग्रेड होना चाहिए।
  • SC, ST और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45% अंक जरूरी हैं।

इसके अलावा, ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र और रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

प्रोफेशनल डिग्री वाले भी पात्र

CA, CS, CMA या ICWAI जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी CAT 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

आवेदन फीस और परीक्षा डेट?

इस साल आवेदन फीस में बढ़ोतरी की गई है. जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2700 रुपये आवेदन फीस जमा करनी होगी. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए फीस 1350 रुपये रखी गई है.

यह फीस केवल एक बार देनी होगी, चाहे उम्मीदवार कितने भी आईआईएम प्रोग्राम का चयन करें. वहीं CAT 2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में किया जाएगा. परीक्षा देश के लगभग 170 शहरों में तीन शिफ्टों में आयोजित होगी.

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पसंद के पांच परीक्षा शहर चुनने होंगे. अगर चयनित सभी शहरों में सीट उपलब्ध नहीं होती है तो आयोग की ओर से नजदीकी शहर आवंटित किया जाएगा. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *