सिंदरी पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी, थाना प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

सिंदरी पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी, थाना प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

धनबाद: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने शनिवार को सिंदरी अनुमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने किया स्वागत, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

सिंदरी पहुंचने पर आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा का धनबाद के एसएसपी, सिटी एसपी और सिंदरी एसडीपीओ ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वागत समारोह के बाद उन्होंने अनुमंडल पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक की, जिसमें सिंदरी अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान आईजी ने विभिन्न थानों में लंबित कांडों, विभागीय जांच, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखने को कहा।

जनता की शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर दिया जोर

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संवेदनशील, जवाबदेह और जनहित आधारित पुलिसिंग पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *