भव्य कलश यात्रा के साथ बेलगढ़िया में शुरू हुआ 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भव्य कलश यात्रा के साथ बेलगढ़िया में शुरू हुआ 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

धनबाद/बेलगढ़िया: सुखवर्षा सिटी क्लब हाउस (आमटाल, बेलगढ़िया) के प्रांगण में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद्भ पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

ढोल-नगाड़ों, धार्मिक झांकियों और भक्ति गीतों के साथ निकली कलश यात्रा सुखवर्षा सिटी क्लब हाउस से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए भागा रामपुर तालाब पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पवित्र जल भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद कलश यात्रा पुनः आयोजन स्थल पहुंची, जहां कलश पूजन, आरती और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का पहला चरण सम्पन्न हुआ।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने सिर पर रिद्धि-सिद्धि के प्रतीक कलश धारण कर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 14 जून से 16 जून 2026 तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा, गायत्री चालीसा पाठ, विभिन्न संस्कार कार्यक्रम, संगीतमय प्रस्तुतियां तथा विराट दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

महायज्ञ को सफल बनाने में गायत्री परिवार सिंदरी, जामाडोबा, बस्ताकोला एवं धनबाद इकाई के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में टोली के प्रो. भरत प्रसाद, अमृता, सरिता झा, संयुक्ता देवी, रेखा देवी, सुमन सिंह, मंजू गुप्ता एवं रेणु देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुखिया संजय गोराई, विजय महतो, आयोजक रामाशंकर शर्मा, आशा देवी तथा सहयोगी मिंटू कुमार सिंह, अरविंद प्रसाद, महेंद्र पंडित, कपिल देव शर्मा, राजेंद्र, राजेश, वीरेंद्र, हीरा प्रसाद, रविंद्र कुमार, गणेश लाल, कृष्ण शर्मा, प्रकाश जी, श्रीकांत, विष्णु देव, कामता प्रसाद और गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *