Dhanbad News: बलियापुर के पर्जन्य बी.एड. कॉलेज में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Dhanbad News: बलियापुर के पर्जन्य बी.एड. कॉलेज में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

धनबाद/सिंदरी: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर स्थित पर्जन्य बी.एड. कॉलेज में Shonit Foundation (अशर्फी हॉस्पिटल) के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

तारा देवी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

कार्यक्रम में सिंदरी की भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी मुख्य रूप से शामिल हुईं। उन्होंने रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया और रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र (Certificate) प्रदान कर उनके मानवीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

कॉलेज परिवार और छात्र-छात्राओं की रही सक्रिय भागीदारी

रक्तदान शिविर में पर्जन्य बी.एड. कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, सचिव तारा देवी, कोषाध्यक्ष मंजू सिंह, प्राचार्य डॉ. सजल बनर्जी, डॉ. निशि महतो, प्रशांत महतो सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

आयोजकों ने रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित में ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

रिपोर्ट: प्रेम प्रकाश शर्मा एवं राज कुमार शर्मा, सिंदरी (NEWS ANP)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *