अशर्फी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एजुकेशन में ‘माइनर एंड मेजर सिविल लॉ’ पर विधिक सेमिनार आयोजित

अशर्फी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एजुकेशन में ‘माइनर एंड मेजर सिविल लॉ’ पर विधिक सेमिनार आयोजित

धनबाद: अशर्फी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एजुकेशन, धनबाद में बुधवार को “राइट टू स्पीक” एवं युवा अधिवक्ता मंच, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में “माइनर एंड मेजर सिविल लॉ” विषय पर विधिक सेमिनार एवं गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के सीईओ हरेंद्र सिंह, डायरेक्टर गोपाल सिंह एवं प्राचार्य वी.के. सिंह ने की।

वरिष्ठ अधिवक्ता सोमनाथ चौधरी ने साझा किए व्यावहारिक अनुभव

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धनबाद सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सोमनाथ चौधरी रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में सिविल कानून के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विधि के विद्यार्थियों और युवा अधिवक्ताओं को न्यायिक प्रक्रिया, अधिवक्ता के दायित्वों तथा व्यावहारिक अनुभवों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि कानून की पढ़ाई के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ भी सफल अधिवक्ता बनने के लिए आवश्यक है।

छात्रों और युवा अधिवक्ताओं ने लिया सक्रिय भाग

सेमिनार में बड़ी संख्या में विधि के छात्र-छात्राओं, युवा अधिवक्ताओं, शिक्षकों और विधि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने व्याख्यान को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और व्यावहारिक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

विधि शिक्षा को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता

कार्यक्रम के अंत में धनबाद बार संघ की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य जय सिंह एवं राइट टू स्पीक के गोस्वामी एकांत भारती ने सभी अतिथियों, कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी विधि शिक्षा को सशक्त बनाने और युवा अधिवक्ताओं व विधि विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सेमिनार के समापन के बाद कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान अतिथियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में धनबाद बार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, अधिवक्ता विवेकानंद गोस्वामी, शंकर चौधरी, अंसल चन्द्र, अनुभव तिवारी, एस.के. सइम, कॉलेज प्रबंधन के सदस्य प्रदीप, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विधि के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *