आसनसोल। महिशिला कॉलोनी के वार्ड नंबर 85 में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थकों की ओर से राखी बंधन उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों, बाजार क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों को राखी बांधकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
आम लोगों और व्यापारियों को बांधी राखी

राखी बंधन उत्सव के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राह चलते लोगों के साथ-साथ खुदीराम सरनी के बाजार क्षेत्र में मौजूद व्यापारियों और स्थानीय भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस पहल के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे के रिश्ते को और मजबूत करना था।
इलाके में बना उत्सव का माहौल
राखी बांधने के कार्यक्रम के दौरान महिशिला कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
न्यूज ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट।

