1.3 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचा अन्नपूर्णा योजना का लाभ, आसनसोल में आयोजित हुआ वितरण समारोह

1.3 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचा अन्नपूर्णा योजना का लाभ, आसनसोल में आयोजित हुआ वितरण समारोह

आसनसोल (पश्चिम बंगाल): महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अन्नपूर्णा योजना के तहत बुधवार को 1.3 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर आसनसोल के जिला (डीएम) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थी महिलाओं को योजना से संबंधित लाभ प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अन्नपूर्णा योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर करना है।

इस अवसर पर कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकारें महिला कल्याण तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही हैं। अन्नपूर्णा योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रही है।

भाजपा विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी ने लाभार्थी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अतीकुर रहमान, पश्चिम बंगाल | न्यूज़ ANP

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *