64 सूत्री मांगों को लेकर एटक यूनियन ने बुधबार को ब्लॉक टु परियोजना का किया चक्का जाम

बाघमारा(BAGHMARA) BCCL ब्लॉक टु परियोजना से जुड़े मज़दूरों के64 सूत्री मांगों को लेकर एटक यूनियन बुधबार को ब्लॉक टु परियोजना का चक्का जाम किया।एटक यूनियन के चक्का जाम आंदोलन से ए बी ओ सी पी परियोजना से उत्पादन और सम्प्रेषण कार्य ठप हो गया।एटक यूनियन के शाखा सचिव मुरारी पांडेय के नेतृत्व में मज़दूरों ने परियोजना काम काज को सुबह से ही ठप करकर धरना प्रदर्शन करने लगे।

शाखा सचिव मुरारी पांडेय ने कहा कि पिछले अगस्त माह में ही यूनियन द्वारा64 सूत्री मांग पत्र दिया गया था।प्रबंधन द्वारा एक भी समस्या का समाधान नही किया गया है

बाध्य हो कर यूनियन चक्का जाम आंदोलन करने पर उतरा है।प्रबंधन द्वारा एटक यूनियन से वार्ता करने की पेशकस की।यूनियन द्वारा दी मांग पत्र में से दस मांगो को तत्काल पूरा करने की घोषणा की गई तब जाकर यूनियन चक्का जाम आंदोलन संध्या बेला में वापस लिया।तब जाकर कोलियरी का कामकाज प्रारम्भ हुआ।

वार्ता में प्रबंधन की ओर से अपर महाप्रबंधक शशिभूषण प्रसाद, पी ओ के के सिह, पी एम संजय भारती, अनिल कुमार यूनियन की ओर से मुरारी पांडेय, अरशद हुसैन, भरत महतो, ब्रमदेव महथा, सुनील कुमार पांडेय, सुरेश चौहान, पी डी गुड़िया, संतोष दास, अजय साव, काली साव, अशोक महतो, लालचंद महतो, मुरारी लाल पांडेय, आनंद नायक, रामसुंदर नोनियाँ परमेश्वर साव, जनार्धन महतो, सुरेश महतो बबलू रजक, उमाशंकर मोदी ओम प्रकाश पांडेय समेत कई अन्य मज़दूरशामिल थे।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *