DESK:मुंबई में एक AI-जनरेटेड वीडियो को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि इस वीडियो में प्रधानमंत्री Narendra Modi की छवि को नुकसान पहुँचाने के साथ-साथ आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया।
यह वीडियो 19 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक प्रोफाइल से पोस्ट किया गया था, जिसे नफीस या नाफिज आलम नाम के व्यक्ति से जोड़ा जा रहा है। मामला सामने आने के बाद मुंबई के Mumbai स्थित भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और अब जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कैसे बनाया गया और इसे फैलाने में किन-किन तकनीकों और प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल हुआ।फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

