शहीद विभूति महतो की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक चन्द्रदेव महतो ने दी श्रद्धांजलि

शहीद विभूति महतो की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, विधायक चन्द्रदेव महतो ने दी श्रद्धांजलि

सिंदरी/धनबाद: बलियापुर थाना के समीप स्थित विभूति मैदान में गुरुवार को शहीद विभूति महतो की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा और तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने शहीद विभूति महतो के संघर्षमय जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अन्याय, शोषण और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद की। विधायक ने कहा कि अत्यंत साधारण और गरीब परिवार से आने के बावजूद विभूति महतो ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे।उन्होंने उस घटना का भी उल्लेख किया जिसमें एक दुकानदार को सुरक्षा देने पहुंची पुलिस और आम जनता के बीच विवाद के दौरान विभूति महतो ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसी क्रम में हुए लाठीचार्ज और गोलीबारी में वे गंभीर रूप से घायल हुए और शहीद हो गए। विधायक ने कहा कि आज भी उनके विचार और संघर्ष समाज को अन्याय के खिलाफ एकजुट होने की प्रेरणा देते हैं।शाम को निकला विशाल मशाल जुलूसशहीद विभूति महतो की स्मृति में शाम के समय एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों और चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः विभूति मैदान पहुंचा, जहां उपस्थित लोगों ने गगनभेदी नारों के साथ शहीद को नमन किया और उनके संघर्षों को याद किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद महतो, कार्तिक प्रसाद, बिंदा पासवान, सुबुर गोराई, मुखिया गणेश महतो, नलिन महतो, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडे एवं शीतल दत्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन शहीद विभूति महतो के आदर्शों पर चलने तथा समाज में न्याय और एकता के लिए संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्ट: राज कुमार शर्मा एवं प्रेम प्रकाश शर्मा | News ANP, सिंदरी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *