बलियापुर हटिया में युवक का गला रेता, हालत गंभीर

बलियापुर हटिया में युवक का गला रेता, हालत गंभीर

बलियापुर हटिया में शनिवार को बाइक सवार अज्ञात लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने बेड़ा गांव निवासी गुलजार खान पर चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया।

घटना में गुलजार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, गुलजार रोज की तरह हटिया में गमछा बेचकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ लोग उसके पास पहुंचे और चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही बलियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *