अब भाजपा के लोग जहाँ जायेंगे वहां कांग्रेस करेगी शुद्धिकरण- कुमार गौरव

अब भाजपा के लोग जहाँ जायेंगे वहां कांग्रेस करेगी शुद्धिकरण- कुमार गौरव

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’
मामले को युवा कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है. युवा कांग्रेस झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ़ सोनू ने इसे मल्लिकाअर्जुन खड़गे और देश के दलित समाज का अपमान बताते हुए यह घोषणा की है कि भाजपा के लोग जहाँ भी जायेंगे कांग्रेस अब शुद्धिकरण का काम करेगी.

अगर भाजपा के लोग कहीं जाएंगे और कांग्रेस के कार्यक्रम या मंच को अपवित्र बताकर उसका शुद्धिकरण करेंगे, तो कांग्रेस भी अब भाजपा के नेताओं के जाने वाले स्थानों पर शुद्धिकरण करेगी।

कांग्रेस पार्टी रांची में राज भवन का घेराव करेगी

कुमार गौरव ने बताया कि 7 सितम्बर को चंदा चोरी और एमएमडीआर मामले में कांग्रेस पार्टी रांची में राज भवन का घेराव करेगी. इसे लेकर युवा कांग्रेस ने व्यापक तैयारी की है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 31 अगस्त को 24 जिलों में युवा कांग्रेस मनुस्मृति का पुतला दहन करेगी.

कुमार गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेस में अपने पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि अब उनके पद को लेकर किसी तरह का संशय नहीं है और राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें दोबारा पार्टी के हित में काम करने का अवसर दिया है।

कुमार गौरव के मुताबिक पार्टी के भीतर स्थिति सामान्य है

गौरतलब है कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने इससे पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कुमार गौरव को उनके पद से होल्ड पर रखा था। अब कुमार गौरव के मुताबिक पार्टी के भीतर स्थिति सामान्य है और वह प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर संगठन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *