आसनसोल, 29 अगस्त। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को आसनसोल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर फिट इंडिया अभियान के तहत 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया।
मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजन के जरिए लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
दोमहानी से काजी नजरुल विश्वविद्यालय तक दौड़
5 किलोमीटर मैराथन की शुरुआत आसनसोल के दोमहानी आरपीएफ बैरक से हुई। प्रतिभागियों ने दौड़ पूरी करते हुए 19 नंबर नेशनल हाईवे के कल्ला मोड़ स्थित काजी नजरुल विश्वविद्यालय तक का सफर तय किया।
मैराथन के दौरान युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने किया उद्घाटन
आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मैराथन का उद्घाटन किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में विधायक ने युवाओं से खेलकूद और बाहरी गतिविधियों से जुड़े रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत और स्वस्थ समाज के लिए शारीरिक फिटनेस बनाए रखना जरूरी है।
फिट इंडिया और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तीन दिनों तक विभिन्न फिट इंडिया कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैराथन के माध्यम से नियमित व्यायाम, दौड़ और खेलकूद के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस मैराथन ने युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
NEWS ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीकुर रहमान की रिपोर्ट।

