धनबाद/सिंदरी: एलआईसी सिंदरी शाखा से जुड़े और जाने-माने वॉलीबॉल खिलाड़ी राकेश कुमार सिंह आयरलैंड से वॉलीबॉल कोच का प्रशिक्षण लेकर वापस लौटे हैं। उनकी इस उपलब्धि से सिंदरी सहित धनबाद और झारखंड के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
राकेश कुमार सिंह 20 जुलाई को आयरलैंड के लिए रवाना हुए थे। वहां प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 30 जुलाई को वे वापस लौटे। बताया गया कि उन्होंने वहां विश्व स्तरीय कोचिंग प्रशिक्षण प्राप्त किया।
भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर दी बधाई
राकेश कुमार सिंह की उपलब्धि पर भाजपा धनबाद जिला ग्रामीण के निवर्तमान जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, पूर्व सिंदरी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता और मीडिया प्रभारी अमित सिंह उनके आवास पहुंचे।
भाजपा नेताओं ने राकेश कुमार सिंह को अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण को बताया गौरव की उपलब्धि
भाजपा नेताओं ने कहा कि राकेश कुमार सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत के माध्यम से सिंदरी का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। आयरलैंड में कोच का प्रशिक्षण प्राप्त करना युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल सिंदरी ही नहीं, बल्कि पूरे धनबाद जिले और झारखंड के लिए गर्व का विषय है।
युवा खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणा
भाजपा नेताओं ने राकेश कुमार सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे आगे भी खेल के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे और सिंदरी तथा झारखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
राकेश कुमार सिंह के आयरलैंड से प्रशिक्षण लेकर लौटने की उपलब्धि को स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

