धनबाद/सिंदरी: स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर सिंदरी स्थित मदर टेरेसा उच्च विद्यालय के वरिष्ठ इकाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित नाटक, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
कार्यक्रम में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं सिंदरी डीएसपी प्रकाश कुमार महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समाजसेवी अंबुज कुमार मंडल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां
विद्यालय केजी से लेकर कक्षा 10वीं तक के करीब 160 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बच्चों ने देशभक्ति नाटक, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को दर्शाया।
कार्यक्रम में कनक कुमारी, आराधना सिंह, संजना कुमारी, मनीषा कुमारी, परिधि कुमारी, रूपा कुमारी, प्रियल कुमारी, आराध्या महतो, नमन मंडल, सोनाक्षी कुमारी, सरखी कुमारी, अंतरा कुमारी, सारिका कुमारी, अन्नु कुमारी, पवन कुमार, अनुज कुमार, आदित्य कुमारी और पार्वती कुमारी समेत कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विधायक और अतिथियों ने किया शहीदों को नमन
कार्यक्रम के दौरान विधायक चंद्रदेव महतो ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की भी सराहना की गई।
कार्यक्रम के उद्घोषण की जिम्मेदारी पायल कुमारी और सोनम चोपड़ा ने संभाली। वहीं कार्यक्रम की व्यवस्था में अंकिता कुमारी और पूनम कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शिक्षकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम प्रसाद ने कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार जताया।
कार्यक्रम के आयोजन में उमेश सिन्हा, रूपक ठाकुर, कुंदन कुमार, हरेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, उत्तम गोराई, प्रिया कुमारी, शोभा सिन्हा, मीना कुमारी समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। देशभक्ति से जुड़े नाटक, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

