कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह पर साधा निशाना, छात्रों के मुद्दे पर चुप्पी को लेकर पूछा सवाल

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह पर साधा निशाना, छात्रों के मुद्दे पर चुप्पी को लेकर पूछा सवाल

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर पलटवार किया है। नसीरुद्दीन शाह ने छात्र आंदोलनों को लेकर बॉलीवुड के बड़े सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कई बड़े चेहरे अभी चुप हैं, लेकिन सही समय आने पर अपनी बात रखेंगे।

कंगना ने पूछा- झारखंड के छात्रों पर क्यों चुप हैं?

नसीरुद्दीन शाह के बयान के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर उनसे सवाल किया कि अगर वह छात्रों के मुद्दे को लेकर चिंतित हैं, तो झारखंड में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन पर अपनी बात क्यों नहीं रख रहे हैं?

कंगना ने इस दौरान अभिनेता और लेखक पीयूष मिश्रा का एक वीडियो भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर अपनी राय रखी थी।

कंगना ने की तीखी टिप्पणी

कंगना ने अपनी पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह अपने देश के प्रति वफादार रहना पसंद करेंगी। उन्होंने खुद को ‘वफादार कुत्ता’ बताते हुए नसीरुद्दीन शाह के लिए ‘लोमड़ी’ शब्द का इस्तेमाल किया।

कंगना ने कहा कि उनके लिए देश के प्रति वफादारी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह पर पड़ोसी देश के पक्ष में बोलने का आरोप भी लगाया।

नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा था?

नसीरुद्दीन शाह ने छात्र आंदोलनों को लेकर बॉलीवुड के बड़े सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाया था। उनका कहना था कि कई बड़े कलाकार फिलहाल कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन शायद सही समय आने पर अपनी आवाज उठाएंगे।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ दिन पहले नसीरुद्दीन शाह ने नई दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शनों पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे।

‘द वायर’ को दिए एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों पर तीखा तंज कसते हुए उनकी तुलना एक ऐसे कुत्ते से कर दी थी जिसके मुंह में हड्डी दबी होती है। नसीरुद्दीन शाह ने कहा था, ‘वे तब बोलेंगे जब उनका जमीर उन्हें इजाजत देगा।

एक पुरानी कहावत है कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी दबी होती है, वह भौंक नहीं सकता। जैसे ही उनके मुंह से वह हड्डी गिरेगी या फिर उससे उनके दांत टूटेंगे, वे तुरंत भौंकना शुरू कर देंगे।’

ज़मीर दबाने के सवाल पर नसीरुद्दीन शाह का जवाब

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि लोग दूसरों की खामोशी का फायदा उठा रहे हैं और जानबूझकर अपने जमीर को दबाने का काम कर रहे हैं?

इस पर नसीरुद्दीन शाह ने जवाब देते हुए कहा था, ‘बिल्कुल, ऐसा ही हो रहा है।’ हालांकि उन्होंने इसके आगे जोड़ते हुए यह भी कहा, ‘लेकिन सवाल यह है कि वे आखिर ऐसा कब तक करते रह सकते हैं? इस बात का फैसला तो सिर्फ आने वाला वक्त ही करेगा।’ इसी बयान के सार्वजनिक होने के बाद अब कंगना और उनके बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

बीते दिन कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर अटैक किया था, बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान उन्होंने राहुल से सवाल किया था कि वो चर्चा से बाग क्यों कर रहे हैं, जबकि अमित शाह चर्चा के लिए तैयार हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *