पीएम मोदी ने की ‘हर घर तिरंगा’ की अपील, 15 अगस्त पर लाल किले में पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम्

पीएम मोदी ने की ‘हर घर तिरंगा’ की अपील, 15 अगस्त पर लाल किले में पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम्

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने लोगों से 15 अगस्त को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने को कहा।

पीएम मोदी ने कहा कि इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें, विकसित भारत का संकल्प लें और हर घर पर तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा, “हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा।”

वीडियो में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और NDA के अन्य नेता भी तिरंगा लहराते नजर आए।

तिरंगा लहराकर हुआ पीएम मोदी का स्वागत

मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को संसद भवन परिसर में NDA की बैठक हुई। बैठक में पीएम मोदी के पहुंचने पर NDA सांसदों ने तिरंगा लहराकर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। बैठक में अमित शाह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और एस जयशंकर समेत कई वरिष्ठ नेता और NDA के सांसद मौजूद रहे।

लाल किले पर पहली बार गाया जाएगा वंदे मातरम्

केंद्र सरकार के अनुसार, इस साल 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गाया जाएगा।

समारोह की थीम 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका पर आधारित होगी। रक्षा सचिव आरके सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओं की उपलब्धियों और देश के विकास में उनके योगदान को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा

बता दें कि भारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे. रक्षा सचिव के अनुसार, प्रधानमंत्री के लाल किले पहुंचने पर वंदे मातरम् का गायन होगा. इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र के नाम पारंपरिक संबोधन देंगे. इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *