चीन में तूफान ‘डॉल्फिन’ का कहर, हुबेई में भारी बारिश का अलर्ट; पर्यटन स्थल बंद

चीन में तूफान ‘डॉल्फिन’ का कहर, हुबेई में भारी बारिश का अलर्ट; पर्यटन स्थल बंद

चीन के मध्य क्षेत्र में स्थित हुबेई प्रांत में शक्तिशाली तूफान ‘डॉल्फिन’ का असर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तूफान के अंदरूनी इलाकों में पहुंचने के बाद प्रशासन ने कई पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया और कुछ निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी। मौसम विभाग ने हुबेई के उत्तर-पश्चिमी पहाड़ी इलाकों में बहुत तेज बारिश होने की चेतावनी दी है।

साल का सबसे शक्तिशाली तूफान

बताया जा रहा है कि ‘डॉल्फिन’ इस साल चीन में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। समुद्र में करीब 6,000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद इसने वीकेंड में चीन के पूर्वी तट पर दस्तक दी थी। तूफान के साथ भारी बादल और बारिश आई, जिससे कई तटीय इलाकों में जलभराव हो गया।

11 लोगों की मौत

करीब 5.8 करोड़ आबादी वाले हुबेई में हाल ही में ‘मायसक’ तूफान के बाद दो दुर्लभ बवंडर भी आए थे। इन घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई थी।

अब भारी बारिश के खतरे को देखते हुए चीन के राष्ट्रीय मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिमी हुबेई में 24 घंटे के दौरान 250 मिमी तक बारिश होने की आशंका है।

पर्यटन स्थल और निर्माण कार्य बंद

बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए शियांगयांग, हुआंगगांग और सुइझोऊ समेत कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इचांग का प्रसिद्ध थ्री गॉर्ज्स डैम समेत कई पर्यटन स्थल अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा, जोखिम वाली कई सड़क और जलमार्ग निर्माण परियोजनाओं को भी रोक दिया गया है।

बीजिंग तक पहुंच सकता है असर

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, जब तूफान की हवाएं हुबेई के पश्चिमी पहाड़ी इलाकों से टकराएंगी, तो बारिश और तेज हो सकती है। पड़ोसी हेनान प्रांत में बाढ़ के खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

चीन की राजधानी बीजिंग में भी तूफान के असर की आशंका है। शहर के चार बाहरी इलाकों में लेवल-1 इमरजेंसी लागू की गई है। अगले 24 घंटों में बीजिंग में भारी बारिश होने का अनुमान है।

जापान में भी मौसम का खतरा

इस बीच जापान की मौसम एजेंसी ने भी ‘चान-होम’ तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। तूफान के जापान के मुख्य भूभाग की ओर बढ़ने की आशंका है, जिससे तेज हवाओं और भूस्खलन का खतरा पैदा हो सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *