ईरान की नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे जहाज पर अमेरिका ने की फायरिंग, यमन में हमले से 3 की मौत

ईरान की नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे जहाज पर अमेरिका ने की फायरिंग, यमन में हमले से 3 की मौत

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को एक बड़ा मामला सामने आया। अमेरिकी सेना ने पनामा के झंडे वाले एक जहाज पर हेलिकॉप्टर से गोलीबारी की। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, जहाज ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।

चेतावनी नहीं मानने पर हुई कार्रवाई

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, जहाज के क्रू को नाकेबंदी को लेकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन कथित तौर पर उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद ओमान की खाड़ी में अमेरिकी हेलिकॉप्टर ने जहाज के रडार सिस्टम पर गोली चलाई।

गोलीबारी के बाद जहाज में आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया। समुद्री सुरक्षा कंपनी के मुताबिक जहाज की पहचान वेला नोवा के रूप में हुई है। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और 17 क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं।

यमन में कार्गो जहाज पर हमला, 3 की मौत

इसी बीच यमन के पास बाब अल-मंदेब इलाके में एक कार्गो जहाज पर हमला हुआ। इस हमले में जहाज के तीन क्रू सदस्यों की मौत हो गई। यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के मुताबिक, तंजानिया के झंडे वाले तिहामाह नाम के जहाज को यमन के अल-मोखा तट के पास एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया।

मृतकों में दो पाकिस्तान और एक इंडोनेशिया के नागरिक बताए गए हैं। जहाज ओमान के सलालाह से जिबूती जा रहा था। हमले के पीछे ईरान समर्थित हूती समूह पर संदेह जताया जा रहा है, हालांकि हूतियों ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *