प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की।
पीएम मोदी ने इस मुलाकात का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया। वीडियो में प्रधानमंत्री खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते नजर आए।
खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से की बातचीत
मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से अपने अनुभव साझा किए और अपने मन की बातें भी बताईं। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस मुलाकात का मकसद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना और देश के युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना भी रहा।
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में टोटल 39 मेडल जीते हैं. जसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज हैं. भारत टैली में चौथे नंबर पर रहा है.
मीराबाई चानू से की बात
पीएम मोदी ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से कहा- ‘तीन बार और इतने आंसू टपक रहे थे. मुझे लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा है.’ इस पर मीराबाई ने कहा- ‘मैं उस समय बहुत खुश थी, इमोशनल भी थी उस दिन, खुशी ज्यादा थी.
मैं इसलिए रोई थी क्योंकि मैं किसी ओलंपिक में मेडल नहीं जीती थी और एक प्लेयर की लाइफ में हमको क्या-क्या फेस करना पड़ता है तो ये चार साल के अंदर में मैंने कितना, क्या-क्या मैंने फेस किया था. बहुत मुश्किल से ये चार साल मैंने फेस किए थे. तो जब मैं पोडियम में खड़ी थी मेडल के साथ. हमारा फ्लैग ऊपर है और जब हमारा नेशनल एंथम बजता है तो हम रुक नहीं सकते हैं सर, अपने आप आंसू निकलते हैं.’

