सिंदरी के मनोहरटांड़ में पेयजल संकट पर महिलाओं का प्रदर्शन, खाली बर्तन लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचीं

सिंदरी के मनोहरटांड़ में पेयजल संकट पर महिलाओं का प्रदर्शन, खाली बर्तन लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचीं

धनबाद (सिंदरी): सिंदरी के मनोहरटांड़ बस्ती में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर गुरुवार को महिलाओं का आक्रोश सामने आया। करीब 100 महिलाएं खाली बर्तन लेकर सिंदरी अंचल नगर निगम कार्यालय पहुंचीं और पेयजल संकट के समाधान की मांग की।

नगर आयुक्त से नहीं हो सकी मुलाकात

महिलाएं नगर आयुक्त से मिलकर अपनी समस्या बताना चाहती थीं, लेकिन प्रशासनिक कारणों से उनका निर्धारित दौरा रद्द हो जाने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद महिलाओं ने अपनी नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

वार्ड पार्षद के आवास का किया घेराव

नगर निगम कार्यालय से लौटने के बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं वार्ड संख्या 53 के पार्षद गणेश महतो के आवास पहुंचीं। वहां उन्होंने पेयजल संकट के समाधान की मांग को लेकर घेराव किया और जल्द कार्रवाई की मांग उठाई।

पार्षद ने समाधान का दिया आश्वासन

पार्षद गणेश महतो ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या को नगर आयुक्त के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

आश्वासन मिलने के बाद महिलाएं शांतिपूर्वक अपने घर लौट गईं। स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही पेयजल संकट के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

रिपोर्ट: राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा, सिंदरी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *