यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान का मास्टरस्ट्रोक, LJP (R) 403 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान का मास्टरस्ट्रोक, LJP (R) 403 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी पंजाब और उत्तराखंड में भी चुनाव मैदान में उतरेगी।

हालांकि, उन्होंने साफ किया कि पार्टी चुनाव अकेले लड़ेगी या किसी गठबंधन के साथ, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है और इस पर चर्चा जारी है।

चिराग पासवान ने यह बातें शनिवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में जीएनआईओटी कॉलेज के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पार्टी के पंजाब और अरुणाचल प्रदेश में पहले से विधायक मौजूद हैं। यहां पर चिराग पासवान मुख्य अतिथि के तौर पर  शामिल हुए। इस दौरान, उन्होंने अपने जीवन में आई कठिनाइयों का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने  के लिए  प्रेरित किया। उन्होनें कहा कि  खुद की प्रोफाइल ऐसी बनाओ कि यदि कहीं पर कोई तुम्हारी प्रोफाइल बता रहा हो, तो  गर्व महसूस हो और सामने वाला व्यक्ति भी वैसा ही बनने की चाह रखे। उन्होंने कहा कि कभी खुद पर तरस खाने की बजाय परिस्थितियों से लड़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए और लक्ष्य को हासिल करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *