तेतुलमारी का पुराना पंचायत भवन अवैध कब्जे से मुक्त, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

तेतुलमारी का पुराना पंचायत भवन अवैध कब्जे से मुक्त, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तेतुलमारी के नगरीकला दक्षिण स्टेशन चौक स्थित पुराने पंचायत भवन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है। प्रशासन ने भवन को सुरक्षित रखने के लिए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) को सौंप दिया है।

निजी निर्माण की सूचना पर हुई कार्रवाई

उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि पुराने पंचायत भवन पर अवैध कब्जा कर निजी निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही बाघमारा प्रखंड विकास पदाधिकारी और स्थानीय थाना पुलिस की सहायता से संयुक्त अभियान चलाकर भवन को कब्जामुक्त कराया गया।

जेएसएलपीएस को सौंपा गया भवन

प्रशासन ने बताया कि पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव की उपस्थिति में भवन को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) को हैंडओवर कर दिया गया है, ताकि सरकारी संपत्ति को सुरक्षित रखा जा सके और भविष्य में दोबारा अवैध कब्जा न हो।

अवैध कब्जे की सूचना देने की अपील

उप विकास आयुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि यदि जिले में कहीं भी सरकारी भूमि या भवन पर अवैध कब्जे की जानकारी हो तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सरकारी संपत्तियों को कब्जामुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

रिपोर्टर: संजय कुमार, न्यूज़ ANP

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *