धनबाद विधायक राज सिन्हा के प्रयास से पांडरपाला में पेयजल आपूर्ति बहाल, वार्ड 17 और 18 के लोगों को राहत

धनबाद विधायक राज सिन्हा के प्रयास से पांडरपाला में पेयजल आपूर्ति बहाल, वार्ड 17 और 18 के लोगों को राहत

धनबाद। धनबाद के पांडरपाला क्षेत्र में कई दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति सोमवार से फिर शुरू हो गई। झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा के हस्तक्षेप और संबंधित विभागों की पहल के बाद वार्ड संख्या 17 एवं 18 में जलापूर्ति बहाल होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर के समीप चहारदीवारी निर्माण कार्य के दौरान मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइपलाइन टूटने के कारण पांडरपाला सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई थी और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

विधायक के हस्तक्षेप के बाद तेज हुई कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही विधायक राज सिन्हा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की शीघ्र मरम्मत कराने और जलापूर्ति जल्द बहाल करने का निर्देश दिया। विभागीय अधिकारियों ने मरम्मत कार्य पूरा किया, जिसके बाद सोमवार से क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई।

लोगों को मिली राहत

जलापूर्ति बहाल होने के बाद वार्ड संख्या 17 और 18 के निवासियों ने राहत व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई दिनों से पेयजल संकट के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब समस्या का समाधान हो गया है।

विधायक ने क्या कहा

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की बाधा को गंभीरता से लिया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

विधायक के मीडिया प्रतिनिधि पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने जलापूर्ति बहाल होने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभाग से निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने वाले लापरवाह संवेदक के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *