Dhanbad Club Election Result 2026: बसंत हेलीवाल बने सचिव, डॉ. ओपी अग्रवाल वरीय उपाध्यक्ष निर्वाचित

Dhanbad Club Election Result 2026: बसंत हेलीवाल बने सचिव, डॉ. ओपी अग्रवाल वरीय उपाध्यक्ष निर्वाचित

धनबाद क्लब की नई प्रबंधन समिति का गठन हो गया है। रविवार देर रात घोषित चुनाव परिणाम में विभिन्न पदों पर विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। सत्र 2026-27 के लिए डॉ. ओपी अग्रवाल वरीय उपाध्यक्ष, शैलेंद्र नरुला उपाध्यक्ष, बसंत हेलीवाल सचिव और दीपक (दीवाकर) पोद्दार कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं मोहित डालमिया पहले ही संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।

635 सदस्यों ने किया मतदान, देर रात घोषित हुआ परिणाम

धनबाद क्लब के चुनाव के लिए रविवार दोपहर 2 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6:30 बजे तक चला। चुनाव में कुल 635 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रात 8 बजे से मतगणना शुरू हुई और 12 राउंड की गिनती के बाद रात करीब 11:20 बजे चुनाव पदाधिकारी डॉ. सबीर चौधरी ने अंतिम परिणाम घोषित किया।

धनबाद क्लब के अध्यक्ष का पद परंपरागत रूप से धनबाद के उपायुक्त के पास पदेन अध्यक्ष के रूप में रहता है।

इन पदों पर दर्ज हुई जीत

वरीय उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ओपी अग्रवाल ने 320 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल मुकीम (215 वोट) को 110 मतों के अंतर से हराया। उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र नरुला ने 344 वोट प्राप्त कर कमल किशोर चौधरी (271 वोट) को 73 मतों से पराजित किया।

सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में बसंत हेलीवाल ने 375 वोट हासिल कर दीपक रुइया (250 वोट) को 125 मतों के बड़े अंतर से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक (दीवाकर) पोद्दार ने 325 वोट प्राप्त कर आशीष भानू सिंह (296 वोट) को 29 मतों से मात दी।

कार्यकारिणी सदस्य पद पर ये उम्मीदवार हुए निर्वाचित

कार्यकारिणी सदस्य पद पर मनीष अग्रवाल (405), सत्यव्रत सहाय (362), संयम जालान (346), अजय अग्रवाल (336), दीपक सोनी (335) और साकेत जगनानी (307) निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं अभिषेक शाह को 133 वोट मिले और वे चुनाव हार गए।

नई टीम पर क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी

नई प्रबंधन समिति पर आगामी सत्र में क्लब की प्रशासनिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी होगी। चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों को समर्थकों ने बधाई दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *