JDU के पोस्टर से नया सियासी संदेश, नीतीश के लिए भारत रत्न की मांग; निशांत बने ‘फ्यूचर लीडर’

JDU के पोस्टर से नया सियासी संदेश, नीतीश के लिए भारत रत्न की मांग; निशांत बने ‘फ्यूचर लीडर’

पटना में लगे पोस्टरों से फिर गरमाई बिहार की राजनीति। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टरों में पुर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की गई है।

वहीं, इन पोस्टरों में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को ‘फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार’ बताया गया है। पोस्टर के जरिए उन्हें पार्टी और बिहार के भविष्य के नेता के रूप में पेश करने की कोशिश की गई है। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

जदयू कार्यालय के बाहर लगाए गए इन पोस्टरों में नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल की जमकर सराहना की गई है। पोस्टर में उन्हें ‘जनसेवा की स्वर्णिम मिसाल’ और ‘अद्वितीय प्रशासनिक युग’ का प्रतीक बताया गया है। साथ ही बड़े अक्षरों में लिखा गया है, “नीतीश सेवक मांग रहा है, अब भारत रत्न सम्मान”, जिसे राजनीतिक जानकार जनभावना और संगठन के भीतर समर्थन का संदेश देने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं

पोस्टर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को ‘फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार’ बताया गया है। इसके साथ ही लिखा गया है, “तीर निशान… तकदीर निशांत”। इस नारे के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में उत्तराधिकार और भविष्य के नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर आई सामने

हालांकि, जदयू की ओर से इस पोस्टर को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पोस्टर में नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ उनके शासनकाल की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *