अगर आपका 6 जुलाई, सोमवार को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। इस दिन देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में नहीं होगी। सिर्फ कुछ चुनिंदा राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे, जबकि बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर या राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जानिए किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
6 जुलाई 2026 को मिजोरम में MHIP Day यानी मिजो ह्मेइछे इंसुइखौम पावल दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. वहीं, पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर वहां की बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा. इन राज्यों में सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
6 जुलाई की बैंक छुट्टी पूरे भारत में लागू नहीं
6 जुलाई की बैंक छुट्टी पूरे भारत में लागू नहीं है. दिल्ली, मुंबई, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, पटना और ज्यादातर राज्यों में बैंक सामान्य समय पर खुले रहेंगे. ये छुट्टी केवल संबंधित राज्यों तक सीमित है.
ऑनलाइन बैंकिंग पर नहीं पड़ेगा असर
आपको बता दें कि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और कार्ड से लेनदेन पहले की तरह जारी रहेंगे. इसलिए पैसे भेजने, बिल भुगतान या कैश निकालने जैसे काम सामान्य रूप से किए जा सकेंगे.

