बाघमारा में मतदाता सूची के ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण’ (SIR) कार्य का हुआ सघन निरीक्षण, अधिकारियों ने बीएलओ को दिए कड़े निर्देश

बाघमारा में मतदाता सूची के ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण’ (SIR) कार्य का हुआ सघन निरीक्षण, अधिकारियों ने बीएलओ को दिए कड़े निर्देश

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 43-बाघमारा विधानसभा क्षेत्र-सह-निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्व-नियोजन, धनबाद के निर्देशानुसार आज बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण’ (SIR) कार्य का सघन क्षेत्रीय निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया।

बता दें कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करना और इसमें पारदर्शिता व सटीकता सुनिश्चित करना था। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आपको बता दें कि इस विशेष निरीक्षण अभियान का नेतृत्व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (43-बाघमारा विधानसभा क्षेत्र) द्वारा किया गया। टीम ने निर्धारित शिड्यूल के अनुसार सुबह से शाम तक विभिन्न नगर निगम और पंचायत क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया और अधिकारियों व बीएलओ के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *