अरब सागर में US Navy का MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 क्रू मेंबर सुरक्षित; एक लापता

अरब सागर में US Navy का MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 क्रू मेंबर सुरक्षित; एक लापता

अरब सागर में अमेरिकी नौसेना का MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार चार क्रू मेंबरों में से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक सदस्य अभी भी लापता है। अमेरिकी सेना ने बुधवार को बताया कि यह हेलीकॉप्टर USS जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात था। हादसा 1 जुलाई को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:30 बजे हुआ।

अमेरिकी नौसेना की 5वीं फ्लीट के अनुसार, दुर्घटना किसी दुश्मन देश के हमले की वजह से नहीं हुई। हादसे में घायल तीनों क्रू मेंबरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि लापता सदस्य की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।वहीं लापता सदस्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. नेवी का कहना है कि इलाके में US नौसेना की टीमें लापता क्रू मेंबर की तलाश कर रही हैं और हादसे की जांच की जा रही है.

क्या है सी हॉक हेलीकॉप्टर की खासियत

सी हॉक एक दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है. इसका इस्तेमाल स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, एंटी सबमरीन वॉरफेयर, कार्गो लिफ्ट के लिए किया जाता है. यूएस सेना ने UH-60 ब्लैक हॉक को 1979 में अपने बेड़े में शामिल किया था. नेवी को साल 1983 में SH-60B सी हॉक और 1988 में SH-60F मिला.  MH-60S का पहला ऑपरेशनल स्क्वाड्रन हेलीकॉप्टर कॉम्बैट सपोर्ट स्क्वाड्रन फाइव था, जिसका मुख्य ठिकाना गुआम में था.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *