पहलगाम में अमरनाथ यात्रियों का हंगामा, स्पॉट रजिस्ट्रेशन ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की मुश्किलें

पहलगाम में अमरनाथ यात्रियों का हंगामा, स्पॉट रजिस्ट्रेशन ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की मुश्किलें

पहलगाम में अमरनाथ यात्रा के दौरान एक्स-रे सिक्योरिटी चेक पॉइंट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि कई श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन के ही यात्रा के लिए पहुंच गए हैं। वहीं, स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सीमित व्यवस्था होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि जिन लोगों का पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, उनके लिए इस बार प्रक्रिया काफी मुश्किल हो गई है। उनका आरोप है कि पहले पहलगाम क्लब में स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिल जाती थी, लेकिन इस बार स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से भ्रम और परेशानी बढ़ गई है।

राजस्थान से आए करीब 12 श्रद्धालुओं ने बताया कि वे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहलगाम पहुंचे हैं, लेकिन उनमें से केवल तीन लोगों का ही रजिस्ट्रेशन हो सका। बाकी नौ श्रद्धालु अब भी रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनकी यात्रा प्रभावित हो रही है।

भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा

अमरनाथ यात्रा में बिना पंजीकरण के पहुंचे हुए यात्रियों के चलते काफी परेशानियां आ रही है. श्रीनगर के पंथाचौक ट्रांजिट कैम्प में 2800 यात्रियों के रुकने की सुविधा है लेकिन अभी तक 8000 से ज्यादा लोग पहुंच चुके है. और बड़ी संख्या में सड़क, रेल और हवाई मार्ग से यात्री पहुंच रहे है जिन को कैम्प में आने से रोका जा रहा है.

जो यात्री पहले से रजिस्ट्रेशन करवा कर पहुंच रहे है उनको 3 से 5 मिनट के अंदर RFID कार्ड मिल रहा है और जो बिना रजिस्ट्रेशन्स आए हैं उनमें से बड़ी संख्या में लोगों को बिना यात्रा के वापस लौटना पड़ रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू एंड श्रीनगर से काफी तादाद में भोले के भक्त पहलगाम पहुंचे हैं, जिनको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सड़क मार्ग पर दूसरे वाहनों को रोक दिया गया है सिर्फ जत्थे में शामिल वाहनों को ही आने दिया जा रहा है. वाहनों की लंबी कतार भोले के भक्तों की है जो पहलगाम बेसकैंप में पहुंचकर अपनी यात्रा पर्ची लेकर बेसकैंप में रुकेंगे और सुबह चार बजे जब यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना होगा तो ये यात्रा के लिए निकलेंगे. भोले के भक्तों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *