नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना को नया उप प्रमुख मिल गया है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना का 51वां उप प्रमुख (Vice Chief of the Air Staff) नियुक्त किया गया है।उन्होंने एयर मार्शल नागेश कपूर का स्थान लिया है। इससे पहले एयर मार्शल दीक्षित एकीकृत रक्षा स्टाफ (Integrated Defence Staff) में प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। वहीं, इससे पहले वह केंद्रीय वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (AOC-in-C) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। एयर मार्शल दीक्षित को भारतीय वायु सेना में लंबे अनुभव और नेतृत्व के लिए जाना जाता है।
आशुतोष दीक्षित दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में, उनके पास विभिन्न लड़ाकू जेट विमानों पर 3300 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है और उन्होंने विभिन्न कमान एवं स्टाफ पदों पर कार्य किया है। जिन्होंने एचपीटी-32, एएन-32, एवीआरओ, किरण, जगुआर, आईएल-78 और हॉक विमान उड़ाए हैं।
आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2022 को एयर मार्शल के पद पर पदोन्नत होने के बाद दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने भविष्य की प्रौद्योगिकियों को अपनाने से संबंधित कई परियोजनाओं का नेतृत्व किया है और भारतीय वायु सेना के आधुनिकीकरण पर जोर देने का काम किया है। उप वायु सेना प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान एलसीए मार्क-1ए, मार्क-2 और एएमसीए सहित कई स्वदेशी विमान परियोजनाओं में प्रगति हुई है।

