सऊदी अरब और फ्रांस में रविवार को दो बड़े हवाई हादसे, हेलीकॉप्टर और विमान दुर्घटनाओं में 25 लोगों की मौत

सऊदी अरब और फ्रांस में रविवार को दो बड़े हवाई हादसे, हेलीकॉप्टर और विमान दुर्घटनाओं में 25 लोगों की मौत

रविवार को सऊदी अरब और फ्रांस में हुए दो अलग-अलग हवाई हादसों में कुल 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 14 फ्रांस के और 11 सऊदी अरब के नागरिक शामिल हैं। पहला हादसा सऊदी अरब में हुआ, जहां दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं दूसरा हादसा फ्रांस में हुआ, जहां स्काई डाइवर्स को ले जा रहा एक विमान क्रैश हो गया।

सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर दुर्घटना

सऊदी अरब में रविवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे हुआ और मारे गए सभी लोग सऊदी नागरिक थे। दुर्घटना की वजह के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई। यह हेलीकॉप्टर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको का थ। इस कंपनी में अधिकांश हिस्सेदारी सऊदी अरब की है।

फ्रांस में प्लेन क्रैश

उत्तर-पूर्वी फ्रांस में रविवार को ‘स्काइडाइविंग’ में इस्तेमाल होने वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। मर्थ-ए-मोसेल क्षेत्र के अधिकारी यवेस सेगुई ने दुर्घटनास्थल के पास पत्रकारों को बताया कि विमान स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे नैंसी शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और अधिकारी चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *