दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, किसानों, खाप पंचायतों और छात्रों का समर्थन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, किसानों, खाप पंचायतों और छात्रों का समर्थन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहा धरना अब नए चरण में पहुंच गया है। आंदोलन के नौवें दिन पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। भूख हड़ताल शुरू करने से पहले सोनम वांगचुक, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और अन्य प्रदर्शनकारी राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी जंतर-मंतर पहुंचे और अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की।

वहीं किसान संगठनों, खाप पंचायतों और बड़ी संख्या में छात्रों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया. भूख हड़ताल शुरू करते हुए सोनम वांगचुक ने कहा कि जिनेवा से सीधे दिल्ली पहुंचा हूं. पहले ही सरकार को संदेश दिया गया था कि अगर शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण प्रतिरोध करना पड़ेगा. उन्होंने कहा, “मैं खुशी से नहीं, मजबूरी में अनशन पर बैठ रहा हूं. लोकतंत्र में जब सरकार कोई जवाब नहीं देती, तब शांतिपूर्ण प्रतिरोध ही आखिरी रास्ता बचता है. पूरे तन, मन और धन की शक्ति से मैं शिक्षा और पर्यावरण दोनों मुद्दों के समर्थन में यह अनशन कर रहा हूं.”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *