मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, हेलिकॉप्टर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, हेलिकॉप्टर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर को मार गिराया है. इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि हेलिकॉप्टर को मार गिराए जाने के जवाब में अमेरिकी सेना ने मंगलवार को भारतीय समयानुसार रात 2.30 बजे हमले शुरू किए. सेंटकॉम ने एक बयान में कहा, “यह मिशन ईरान की बेवजह की आक्रामकता का बराबरी वाला जवाब है.” हालांकि एक अमेरिकी अधिकारी ने अमेरिका में बीबीसी के पार्टनर सीबीएस न्यूज़ को बताया कि यह साफ़ नहीं है कि ड्रोन ने जानबूझकर हेलिकॉप्टर पर हमला किया था या नहीं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची ने अमेरिका के ताज़ा हमलों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, “लड़ाई में हार के बावजूद अमेरिका ने हमारी दृढ़ता को परखने की कोशिश की. हमारी ताक़तवर सेना किसी भी हमले या धमकी का जवाब दिए बिना नहीं रहेगी.” “अगर सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारे क्षेत्र से चले जाएं.”

क्या बोले ट्रंप?

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर ताज़ा अमेरिकी हमलों को ज़रूरी बताया है. सेंटकॉम ने पहले बताया था कि गिराए गए अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर के दो क्रू सदस्यों को एक अमेरिकी सी-ड्रोन ने बचाया. राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “इसमें दो पायलट शामिल थे, दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. फिर भी अमेरिका के लिए इस हमले का जवाब देना ज़रूरी है.” अमेरिकी मीडिया आउटलेट ‘एक्सियोस’ ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया है कि अमेरिका ने ईरान के कई डिफेंस और रडार सिस्टम पर हमला किया है.

क्या बोली ईरानी सरकारी टीवी ?

वहीं ईरानी सरकारी टीवी का कहना है कि कुछ लोग फारस की खाड़ी के तट पर धमाकों और एयर डिफेंस की गतिविधियों की रिपोर्ट कर रहे हैं. इसमें बंदर अब्बास, क़ेश्म और सीरिक शामिल हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने एबीसी न्यूज़ से कहा कि ईरान पर जवाबी हमले बहुत मज़बूत और बहुत ताक़तवर होंगे, क्योंकि ईरान ने एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिरा दिया था.

फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि हेलिकॉप्टर गिराने पर अमेरिका का जवाब देना ‘ज़रूरी’ है. उन्होंने कहा, “हम अभी जवाब दे रहे हैं. यह वैसा ही जवाब है, जो उन्होंने हमारे हेलिकॉप्टर के साथ किया था. मेरा मानना है कि यह जवाब बहुत मज़बूत और बहुत ताक़तवर होना चाहिए. ऐसा ही हो रहा है.”



Aditya Ranjan ASANSOL Asansol News Bihar News BiharNews BJP BreakingNews Breaking news CHEIF MINISTER OF BIHAR CM CHAMPAI SOREN congress CrimeNews Crime News DC DHANBAD Dhanbad Dhanbad administration Dhanbad Latest News Dhanbad news DHANBAD POLICE ED Election2024 HEMANT SOREN IIT ISM DHANBAD IndiaNews India News Jharia News Jharkhand JHARKHAND NEWS JHARKHAND POLICE JHARKHAND POLITICS LatestNews LOKSABHA ELECTION 2024 NITISH KUMAR Pakur News PM MODI PoliticalNews Politics RAGINI SINGH RANCHI Sindri Sindri News SIR 2026 STUDENT PROTEST WEST BENGAL West Bengal News

  • List Item

  • List Item

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *