DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नसीहत के बाद अब बीजेपी VIP कल्चर और शक्ति प्रदर्शन पर सख्त नजर आ रही है।
मध्य प्रदेश में लंबे काफिले और समर्थकों की भीड़ के साथ शक्ति प्रदर्शन करने वाले बीजेपी के 7 नेताओं को पार्टी ने भोपाल तलब किया है।
बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने हाल ही में बड़े काफिलों और रैली जैसे रोड शो के जरिए राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश की थी, जिस पर संगठन ने नाराज़गी जताई है।
बीजेपी नेतृत्व का साफ संदेश है कि पार्टी में अनुशासन सबसे ऊपर है और नेताओं को सादगी के साथ जनता के बीच रहना चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक, भोपाल में होने वाली बैठक में नेताओं से जवाब मांगा जाएगा और भविष्य के लिए सख्त निर्देश भी दिए जा सकते हैं।
अब देखना होगा कि पार्टी इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

