आसनसोल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बड़ी खबर सामने आई है।
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जहांगीर मोहल्ला इलाके में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर नियम लागू कराने पहुंची पुलिस टीम का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया।
भीड़ ने चौकी में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव भी किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और CCTV फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।
फिलहाल प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

