“आरोहण” समूह द्वारा रविंद्र एवं नजरुल जयंती का आयोजन…

“आरोहण” समूह द्वारा रविंद्र एवं नजरुल जयंती का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): शनिवार की शाम हीरापुर स्थित के हरि मंदिर स्थित विवेकानंद मंच पर आरोहण समूह द्वारा रवीन्द्र एवं नजरुल जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद के प्रसिद्ध रवीन्द्र संगीत “हे नूतन, देखा दिक आरबार” की मनमोहक प्रस्तुति ने वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में आरोहण समूह के कलाकारों ने रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कविता “सामान्य क्षति” को गीत एवं नृत्य के समन्वय के माध्यम से अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। द्वितीय चरण में की रचनाओं पर आधारित गीत, कविताएँ और नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसने कार्यक्रम को और भी ऊर्जावान बना दिया।

पूरे कार्यक्रम का आयोजन आरोहण समूह की प्रमुख श्रीमती शमिता भट्टाचार्य ने किया। नृत्य निर्देशन की जिम्मेदारी श्रीमती संचिता बक्सी ने संभाली, जबकि मंच संचालन में शुभ्रा कोनार, आशीष भट्टाचार्य ने किया एवं भाषा पाठ मनोज मजूमदार एवं मोनोजित मजूमदार ने किया.सांस्कृतिक प्रस्तुति से सजे इस आयोजन ने दर्शकों को बंगाली साहित्य और संगीत की समृद्ध परंपरा से जोड़ने का कार्य किया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *