BCCI का बड़ा फैसला! इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, विराट और बुमराह की वापसी, लेकिन यशस्वी जायसवाल को नहीं मिली जगह

BCCI का बड़ा फैसला! इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, विराट और बुमराह की वापसी, लेकिन यशस्वी जायसवाल को नहीं मिली जगह

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम चयन में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे स्टार बल्लेबाज विराट की टीम में वापसी हुई है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी एक बार फिर भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बने हैं। हालांकि चयनकर्ताओं के फैसले ने सभी को चौंकाया है, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

वहीं बता दें कि विराट कोहली की फिटनेस अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है. बीसीसीआई ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि विराट का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. विराट को आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसकी वजह से वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे. 

हार्दिक पांडया इस टीम से भी बाहर हैं, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद कोई वनडे मैच नहीं खेले हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पूर्व हर्षित राणा चेन्नई में टीम इंडिया के साथ जुड़े थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. हर्षित को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे, दोनों स्क्वाड में जगह मिली है. 

https://x.com/BCCI/status/2068606341132996613?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2068606341132996613%7Ctwgr%5Ef6280bfbfe77684ba2e8104d309c9bc237f1f400%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Fbcci-announce-team-india-squad-for-england-odi-series-virat-kohli-jasprit-bumrah-rohit-sharma-3148525

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *