TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने, लिस्ट में कई खास नाम शामिल

TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने, लिस्ट में कई खास नाम शामिल

तृणमूल कांग्रेस से बागी हुए 19 सांसदों के नामों लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। सूत्रों के अनुसार, इन सांसदों ने 18 मई को लोकसभा स्पीकर के कार्यालय को अपने नाम भेजे थे। इस लिस्ट काकोली घोष, सायोनी घोष, युसुफ पठान और रचना बनर्जी के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट में पहले शुत्रघ्न सिन्हा का नाम भी इस लिस्ट में बताया जा रहा था। हालांकि अब यह स्पष्ट हो गया है कि वो अभी भी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं।

TMC के बागीं सांसदों की लिस्ट

पार्थ भौमिक, काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, बापी हलदर, डॉ शर्मिला सरकार, प्रसून बंद्योपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार मल, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, सायोनी घोष, खलीलुर्रहमान, अबू ताहिर खान, यूसुफ पठान, मिताली बैग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मालिया

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सायोनी घोष का है। सायोनी घोष को अभिषेक बनर्जी का खास बताया जाता है। वो अभिषेक बनर्जी ही थे जिन्होंने उन्हें कभी यूथ विंग की चीफ बनाया था। पार्टी में उनकी पहचान एक प्रमुख युवा और लोकप्रिय चेहरे के रूप में रही है। ऐसे में उनका बागी खेमे के साथ जाना टीएमसी नेतृत्व के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। जादवपुर लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने हाल ही में काकोली घोष दस्तीदार से संपर्क किया था। उन्होंने पार्टी के भीतर चल रहे घटनाक्रम को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
शत्रुघ्न बोले में टीएमसी छोड़कर नहीं जाऊंगा

 TMC नहीं छोड़ने का शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ऐलान

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने टीएमसी को नहीं छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मैं टीएमसी छोड़कर नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं ममता बनर्जी के साथ ही रहूंगा। उन्होंने मुसीबत में मेरा साथ दिया है। मैं टीएमसी छोड़कर नहीं जाऊंगा। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि मैं दुख की घड़ी में ममता बनर्जी के साथ रहूंगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *