श्रीनगर (SRINAGAR): श्रीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
कश्मीर घाटी के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने हल्के झटके महसूस होने की जानकारी दी है। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के नुकसान या चोट की कोई खबर नहीं मिली है।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान क्षेत्र के ज़ायबक में स्थित था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है।
भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार, यह भूकंप सुबह करीब 8 बजकर 24 मिनट पर आया और इसकी गहराई जमीन से लगभग 190 किलोमीटर नीचे थी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, गहराई अधिक होने की वजह से भूकंप का असर कम रहा, लेकिन इसके झटके दूर-दराज के इलाकों तक महसूस किए गए।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

