तमिलनाडु(TAMILNADU):तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर्यटकों से भरी एक वैन गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई शिक्षक शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा वालपराई घाट रोड पर हुआ, जब वैन अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी।
बताया जा रहा है कि सभी लोग केरल के मलप्पुरम जिले के रहने वाले थे और घूमने के लिए तमिलनाडु आए थे। ये लोग छुट्टियां बिताकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया।
इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घुमावदार पहाड़ी रास्ते पर वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वैन खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

