DESK: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिली है। राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में अचानक बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिला, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग और स्काईमेट के अनुसार, इस बदलाव के पीछे एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार है। इस सिस्टम के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिज़ाज बदल गया है।
तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं कुछ जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत फिलहाल कुछ दिनों तक ही रहने वाली है। इसके बाद एक बार फिर तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल, लोग इस सुहाने मौसम का आनंद ले रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग ने सतर्क रहने की भी सलाह दी है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

