कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि अपनी कहानी और यादगार संगीत की वजह से लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है ‘1942: ए लव स्टोरी’, जिसे विधु विनोद चोपड़ा ने निर्देशित किया था।
साल 1994 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय सिनेमा की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। अब करीब 31 साल बाद मेकर्स ने इस क्लासिक फिल्म को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है, ताकि नई पीढ़ी भी
जैकी श्रॉफ ने दी जानकारी
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की री-रिलीज की जानकारी दी. उन्होंने फिल्म से जुड़ी तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ”1942: ए लव स्टोरी’ प्यार और देशभक्ति की एक यादगार कहानी, जो 15 जुलाई 1994 को रिलीज हुई थी. इस क्लासिक फिल्म के 32 साल पूरे होने के बाद इसे अब 8के क्वालिटी में दोबारा तैयार किया गया है और इसकी आवाज को डॉलबी 5.1 सराउंड साउंड के साथ और बेहतर बनाया गया है.’
उन्होंने लिखा, ‘फिल्म को नए रूप में तैयार करने का काम इटली के ‘एल’इममैजिन रिट्रोवाटा’ बोलोग्ना और भारत के प्रसाद फिल्म लैब, चेन्नई की टीम ने मिलकर किया है. फिल्म के हर एक फ्रेम को बारीकी से सुधारा गया. इसके 2,33,759 फ्रेम्स पर करीब 8,518 घंटे मेहनत करके रंग, क्वालिटी और अन्य तकनीकी सुधार किए गए.’

