2026 में अब तक 1,273 भारतीयों को अमेरिका ने किया डिपोर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

2026 में अब तक 1,273 भारतीयों को अमेरिका ने किया डिपोर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

भारत से हर साल बड़ी संख्या में लोग पढ़ाई, नौकरी और बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका जाते हैं। वहीं, अमेरिकी प्रशासन समय-समय पर नियमों का उल्लंघन करने वाले विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को बताया कि 1 जनवरी 2026 से 31 जुलाई 2026 के बीच अमेरिका ने 1,273 भारतीय नागरिकों को भारत वापस डिपोर्ट किया है। उन्होंने बताया कि साल 2025 में यह संख्या 3,567 थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक डिपोर्ट किए गए भारतीयों की संख्या कम रही है।

राज्यसभा में भी दी गई थी जानकारी

यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब एक दिन पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में अमेरिका, मेक्सिको और यूरोपीय देशों से डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिकों से जुड़े सवाल का लिखित जवाब दिया था। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने सरकार से अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों के बारे में जानकारी मांगी थी।

किन कारणों से किया जाता है डिपोर्ट?

बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने जवाब में बताया कि साल 2009 से 28 नवंबर 2025 तक कुल 18,822 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया। उन्होंने बताया कि डिपोर्ट किए जाने के मुख्य कारणों में अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश करना, वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी वहां रहना, बिना वैध दस्तावेजों के निवास करना और अमेरिकी कानून के तहत अपराध का दोषी पाया जाना शामिल है।

कुल 414 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से डिपोर्ट

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संसद को बताया कि 2026 की शुरुआती तीन महीनों यानी जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में कुल 414 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है. वहीं, अन्य यूरोपीय देशों से इस अवधि के दौरान डिपोर्ट किए गए भारतीयों की संख्या कुल 174 है. 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *