10 दिनों में तीसरी बार महंगी हुई CNG, अब ₹4 प्रति किलो बढ़े दाम…

10 दिनों में तीसरी बार महंगी हुई CNG, अब ₹4 प्रति किलो बढ़े दाम…

DESK:देशभर में महंगाई की मार अब CNG उपभोक्ताओं पर भी लगातार पड़ रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब CNG के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं। बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब CNG महंगी हुई है।

इस बार CNG की कीमत में ₹1 प्रति किलो का इजाफा किया गया है। नई कीमतों के बाद दिल्ली में CNG अब ₹81.09 प्रति किलो मिलेगी। इससे पहले 15 मई को ₹2 और 18 मई को ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।

यानी सिर्फ 10 दिनों में CNG कुल ₹4 प्रति किलो महंगी हो चुकी है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों और वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *