
झरिया(DHANBAD): 10 नंबर धौड़ा, कतरास मोड़ झरिया में आयोजित 09 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा में झरिया विधायक रागिनी सिंह शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जहां भक्ति, आध्यात्मिकता एवं वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। विधायक रागिनी सिंह का आयोजन समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

